आज भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। आज शुरुआती कारोबार में बाजार का सेंसेक्स करीब 0.8% गिरकर 72,180 के आसपास पहुंच गया है, जबकि निफ्टी 50 करीब 0.77% नीचे 22,606 के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा है। दोनों के प्रमुख सूचकांक करीब छह महीने के निचले स्तरों के आसपास पहुंच गए।
गिरावट की प्रमुख वजह क्या है? आइये देखते है:
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी वृद्धि:
ब्रेंट क्रूड करीब 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। भारत दुनिया के प्रमुख कच्चा तेल आयातकों में है, इसलिए तेल महंगा होने से आयात बिल, महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ने की चिंता रहती है।
दुनिया के वैश्विक बाजारों का दबाव:
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली है। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला हुवा है।
बैंकिंग और IT शेयरों पर दबाव:
शुरुआती कारोबार में वित्तीय, बैंकिंग और IT क्षेत्र दबाव में रहे। HDFC Bank, ICICI Bank और Reliance Industries जैसे बड़े शेयर भी कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे।
पिछले कारोबारी सत्र का असर:
सोमवार को सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52% गिरकर 72,771.72 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 भी 360.25 अंक यानी 1.56% गिरकर 22,780.25 पर बंद हुआ।
महत्वपूर्ण सूचना: यह पोस्ट केवल समाचार एवं सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसे शेयर खरीदने, बेचने या किसी निवेश निर्णय की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है।
#सेंसेक्स #शेयरबाजार #शेयरमार्केट #आजकासेंसेक्स #निफ्टी #भारतीयशेयरबाजार #बाजारसमाचार #स्टॉकमार्केट #SensexToday #Nifty50
