सरकारी योजनाए

PM Awas Yojana Gramin 2026: ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी योजना, जानें किसे मिलेगा पक्का घर

PM Awas Yojana Gramin

देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवार जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है, उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य से पात्र सभी गांव के परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से सहित पक्का घर उपलब्ध कराने में आर्थिक सहायता देना है।

भारत के केंद्र सरकार ने PMAY-G को वर्ष 2024 से 2029 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। इस अवधि में कुल 2 करोड़ अतिरिक्त पक्के घरों के निर्माण के लिए सहायता का प्रावधान किया गया है।

जानिए केंद्र सरकार इस योजना के तहत कितनी मिलती है आर्थिक सहायता?

सरकार के मौजूदा प्रावधान के अनुसार PMAY-G के तहत निम्नलिखित है:
मैदानी क्षेत्रों में प्रति आवास ₹1.20 लाख
उत्तर-पूर्वी राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1.30 लाख

यह सहायता पात्र लाभार्थियों को योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार दी जाती है।

अब जानिए PMAY-G का लाभ किसे मिल सकता है?

इस योजना में लाभार्थियों की पहचान निर्धारित सरकारी मानकों के आधार पर की जाती है। PMAY-G नियमो के अनुसार बेघर परिवारों और ऐसे ग्रामीण परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है जो निर्धारित मानकों के अनुसार कच्चे घरों में रहते हैं। लाभार्थी पहचान में SECC 2011 और Awaas जैसी सूचियों का इस्तेमाल किया जाता है और ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन की व्यवस्था भी की जाती है।

इसका मतलब यह है कि केवल ऑनलाइन आवेदन कर देना अपने आप में घर मिलने की गारंटी नहीं है। पात्रता और लाभार्थी चयन सभी कागजो सत्यापन और सरकारी मानकों के अनुसार होता है।

2024 से 2029 तक जारी रहेगी योजना

भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल 2024 से मार्च 2029 तक PMAY-G को जारी रखने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य Awaas+ सूची तथा SECC 2011 की पात्र शेष सूची से जुड़े परिवारों को योजना के दायरे में लाना और ग्रामीण आवास की जरूरत को पूरा करना है।

अगर आप पात्र है तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आपका परिवार PMAY-G के लिए पात्र हो सकता है, तो अपने ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थी सूची और पात्रता की जानकारी जरूर जांचें। किसी भी व्यक्ति को पैसे देकर लाभार्थी सूची में नाम जुड़वाने का दावा करने वालों से सावधान रहना चाहिए।

जरूरी बात: PMAY-G की पात्रता, सूची और भुगतान से जुड़ी जानकारी हमेशा आधिकारिक सरकारी स्रोत या संबंधित ग्राम पंचायत/विभाग से verify करें।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करे: Click here…

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

GOBARdhan Scheme
सरकारी योजनाए

GOBARdhan योजना: कहां करें आवेदन, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और क्या मिलेगी मदद?

  • September 29, 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने GOBARdhan को देश में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय योजना के रूप