बिना कोडिंग अनुभव वाले प्रोफेशनल्स भी 30+ लाइव सेशन और 10+ हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स के जरिए सीख सकेंगे 30 से अधिक जेनरेटिव AI टूल्स
पटना (28 सितंबर, 2026): IIT पटना ने काम काजी लोगो के लिए जेनरेटिव AI फॉर प्रोफेशनल्स नामक 6 महीने के सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसमें कोई भी पूर्व कोडिंग आवश्यक नहीं है।
यह प्रोग्राम पूरी तरह लाइव ऑनलाइन मोड में संचालित होगा और इसमें 30 से अधिक लाइव सेशन, 30 से अधिक जेनरेटिव AI टूल्स की ट्रेनिंग तथा 10 से अधिक प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को दो दिन का कैंपस अनुभव भी मिलेगा, जिसमें वे सीधे IIT पटना परिसर में आकर विशेषज्ञों से बातचीत कर सकेंगे।
प्रोग्राम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को IIT पटना की ओर से आधिकारिक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। संस्थान का कहना है कि यह कोर्स तकनीकी और गैर तकनीकी, दोनों तरह के पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि वे अपने करियर को रोके बिना AI कौशल हासिल कर सकें।
प्रोग्राम की लाइव क्लास ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी जिससे देश भर के लोग बिना नौकरी छोड़े प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार IIT पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Apply here…
प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं:
- 30 से अधिक लाइव सेशन
- 30 से अधिक जेनरेटिव AI टूल्स
- 10 से अधिक हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स
- पूरी तरह लाइव ऑनलाइन लर्निंग
- कोई कोडिंग बैकग्राउंड आवश्यक नहीं
- 2 दिन का कैंपस इमर्शन
- प्रमाणपत्र
IIT पटना के बारे में
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना, भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रमुख तकनीकी शिक्षा संस्थानों में से एक है। संस्थान इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षण, अनुसंधान तथा कार्यकारी शिक्षा (एक्जीक्यूटिव एजुकेशन) कार्यक्रम संचालित करता है।